MP News: नए साल से पहले रेल सफर महंगा, जबलपुर–दिल्ली टिकट में बढ़ोतरी
MP News: लंबे समय के बाद भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए रेल टिकटों की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं। अब ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक किराया चुकाना होगा। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक का सफर भी महंगा हो गया है। जबलपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब टिकट पर 18 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
नए साल से पहले लागू हुई इस Railway Ticket Fare Hike का असर जबलपुर से चलने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे ने जबलपुर से देश के बड़े स्टेशनों तक यात्रा करने वाले यात्रियों के किराए में 5 रुपये से लेकर 40 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। गौरतलब है कि जबलपुर मध्य प्रदेश का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जहां से दिल्ली, मुंबई सहित कई बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेनें संचालित होती हैं।
रेलवे के अनुसार, जबलपुर से दिल्ली के सफर में एसी फर्स्ट क्लास के किराए में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते दिल्ली जाने पर यात्रियों को 18 रुपये और मुंबई जाने पर करीब 20 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। हालांकि, रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को कुछ हद तक राहत दी गई है।
रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सामान्य श्रेणी के यात्रियों को 215 किलोमीटर तक की दूरी के लिए कोई अतिरिक्त भार नहीं उठाना पड़ेगा। 216 से 750 किलोमीटर तक के सफर पर 5 रुपये, 751 से 1250 किलोमीटर पर 10 रुपये, 1251 से 1750 किलोमीटर पर 15 रुपये और 1751 से 2250 किलोमीटर की दूरी के लिए 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला