दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की..........बीजेपी-आरएसएस के संगठन की शक्ति की ताकत
नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की शनिवार को हुई अहम बैठक से ठीक पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। कांग्रेस नेता सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें मोदी वरिष्ठ नेताओं के चरणों के पास फर्श पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीर के साथ कांग्रेस नेता सिंह ने लिखा, मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयं सेवक व जनसंघ बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति की ताकत है...........जय सिया राम।
पोस्ट आते ही इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने इस पोस्ट को प्रधानमंत्री मोदी पर तंज के तौर पर देखा, तब कुछ ने संगठनात्मक राजनीति पर टिप्पणी माना। लेकिन बाद में दिग्विजय सिंह ने साफ किया कि उनका इरादा किसी तरह की आलोचना करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि यह पोस्ट आरएसएस और बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे की ताकत को दिखाने के लिए थी।
इस दिन सिंह ने कांग्रेस संगठन के अंदर सुधार और पावर डिसेंट्रलाइजेशन की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने 19 दिसंबर को राहुल गांधी के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, राहुल गांधी आप सोशियो-इकोनॉमिक इश्यूज के मामलों में बिल्कुल सही हैं। फुल मार्क्स, लेकिन अब प्लीज आईएनसी को देखिए।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा माहौल पर कमेंट कर कहा, जैसे ईसीआई को रिफॉर्म्स की जरूरत है, वैसे ही इंडियन नेशनल कांग्रेस को भी। आपने संगठन क्रिएशन से शुरुआत की है लेकिन हमें और प्रैक्टिकल डिसेंट्रलाइज्ड फंक्शनिंग की जरूरत है। मुझे यकीन है कि आप ऐसा करे, क्योंकि मुझे पता है कि आप ऐसा कर सकते हैं। बस प्रॉब्लम यह है कि आपको मनाना आसान नहीं है...........जय सिया राम।

आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल
सोनम रघुवंशी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जमानत पर लगाई रोक
नतीजों से पहले Infosys के शेयर फिसले, IT कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बाजार की नजर
सिर्फ 16 रन और... अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, कोहली-केएल राहुल की करेंगे बराबरी
बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, किसानों को देंगे विकास की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर संसद में घमासान, दोनों पक्ष आमने-सामने
सचिन, कोहली, धोनी के बीच शास्त्री की पसंद बनी चर्चा, ऑलटाइम XI में कई बड़े नाम गायब