गुरुग्राम में एयर होस्टेस सिमरन डडवाल की मौत, रात भर पार्टी के बाद सुबह हालत खराब
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक एयर होस्टेस की संदिग्ध मौत से सनसनी मच गई. पेशे से एयर होस्टेस सिमरन डडवाल 22 साल की थीं. वो मूल रूप से पंजाब के मोहाली की रहने वाली थीं. दिल्ली में रह रही थीं और एयर इंडिया में काम करती थीं. शनिवार रात को सिमरन अपनी एक दोस्त के फ्लैट पर आई थीं. यहां उन्होंने दोस्तों संग पार्टी की. फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. दोस्त फौरन सिमरन को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई |
मामला डीएलएफ फेज- 1 का है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सिमरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जानकारी के मुताबिक, सिमरन पहले विस्तारा एअरलाइंस में काम करती थीं. दो साल से वह एअर इंडिया में होस्टेस थीं
नीतिका के दोस्तों संग की पार्टी
सिनरन शनिवार रात को गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में फ्लैट में किराये पर रहने वाली अपनी दोस्त नीतिका के पास आई थीं. नीतिका भी पेशे से एयर होस्टेस हैं. फ्लैट पर उस वक्त नीतिका के अन्य दोस्त भी मौजूद थे. सभी ने मिलकर रातभर पार्टी की. सुबह करीब पांच बजे सिमरन को सांस लेने में दिक्कत हुई. इस पर दोस्त उन्हें आर्टिमिस अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |
सैंपल जांच के लिए लैब भेजे
पुलिस ने इस घटना को लेकर सिमरन डडवाल के दोस्तों से पूछताछ की. सूचना मिलने पर उसके परिजन गुरुग्राम पहुंचे. परिवार वालों ने भी कोई आरोप या शक जाहिर नहीं किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई करेगी |

ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन