पूर्व मुख्यमंत्री ,केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दीवानगंज सहित कई गांव के किसानों ने दिया नहर के लिए आवेदन
दीवानगंज। सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दीवानगंज आगमन पर दीवानगंज क्षेत्र के किसानों ने पैर पड़कर दीवानगंज में नहर लाने के लिए आवेदन दिया। दीवानगंज क्षेत्र में छोटी नहर या बारा देने की मांग की। क्योंकि दीवानगंज के किसानों ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक अनेकों बार आवेदन दिए। जिसके फलस्वरूप नहर निर्माण हुआ। मगर यह नहर दीवानगंज के लिए आई थी और दीवानगंज के किसान ही वंचित रह गए। दीवानगंज के आसपास क्षेत्र में नहर का पानी आने लगा मगर दीवानगंज, देहरी बालमपुर ,महुआ खेड़ा, ग़ीडगढ़ के किसान इस नहर के पानी के लिए आज भी मोहताज रहे गए। दीवानगंज के किसानों ने कई बार मुख्यमंत्री, अफसरों, मंत्रियों को आवेदन दिए हैं हर बार आश्वासन दिया जाता है। कि दीवानगंज के किसानों के लिए नहर का निर्माण कराया जाएगा। मगर यह निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। नहर का पानी आसपास क्षेत्र के किसानों को मिलने लगा लेकिन दीवानगंज ,बरजोरपुर देहरी ,जमुनिया, अंबाडी, सेमरा ,महुआ खेड़ा, गीदगढ़ के किसान अभी भी पानी से वंचित हैं इस कारण इन गांव के किसानों की हालत बहुत दयनीय है।
नहर नहीं आने के कारण कई किसान अपनी जमीनों को बेच रहे हैं। किसानों की मांग है की बड़ी नहर से इन किसानों को छोटी नहर या बरा से जोड़ा जाए। जिससे इन गांव के किसानों का जीवन स्तर सुधर सके। मांग करने वालों में दशरथ विश्वकर्मा,मुकेश नायक ,राकेश कुशवाहा,बादाम सिंह विश्वकर्मा, अमर सिंह मीणा, जसवंत मीणा, निरन सिंह मीणा, मोहन सिंह मीणा सहित कई किसान मौजूद थे। किसानों ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी कह रहे हैं कि किसानों की आमदनी दुगनी हो जाएगी क्या इस तरह से किसानों की आमदनी दुगनी होगी। दीवानगंज के नाम से आई नहर दीवानगंज के आसपास क्षेत्र के आसपास आ गई और दीवानगंज के किसान वंचित रह गया। यह तो वही कहावत हो गई कि दीया तले अंधेरा

ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए