शहीद की शहादत को सलाम: पत्नी को मिला 1 करोड़ 10 लाख का सम्मान पैकेज, सरकार ने निभाया फर्ज
बीजापुर जिले में शहीद जवानों के परिवारों के सम्मान और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहीद आरक्षक दिनेश नाग की धर्मपत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत ₹1.10 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह चेक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बीजापुर शाखा द्वारा जारी किया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने विधिवत रूप से सौंपा।
गौरतलब है कि 18 अगस्त 2025 को माओवादी विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में डीआरजी बीजापुर में पदस्थ आरक्षक दिनेश नाग वीरगति को प्राप्त हो गए थे। देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देते हुए पुलिस विभाग द्वारा यह सहायता राशि प्रदान की गई है।
पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत जारी ₹1.10 करोड़ (एक करोड़ दस लाख रुपये) का यह चेक शहीद जवान की पत्नी श्रीमती पूजा नाग के नाम प्रदान किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीजापुर के शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, बीडीएम विजय झाड़ी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि यह सहायता राशि शहीद आरक्षक दिनेश नाग के परिवार के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संबल का प्रतीक है। इससे परिवार को आर्थिक स्थिरता मिलने के साथ-साथ यह संदेश भी जाता है कि शासन और प्रशासन शहीदों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहीद जवान का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद आरक्षक दिनेश नाग की शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी और उनका नाम सदैव सम्मान के साथ स्मरण किया जाता रहेगा।

पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
‘मोदी को धर्म की परवाह नहीं?’ केरल से राहुल गांधी का तीखा बयान
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल