छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 'कोल्ड वेव' का कहर, घर से निकलने से पहले देख लें मौसम विभाग की नई चेतावनी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का कहर जारी है. ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठिठुरन बढ़ गई है. अंबिकापुर, मैनपाट और गौरेला पेंड्रा मरवाही में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई हैं. मैनपाट में रात का पारा 2 डिग्री पहुंच गया है.
छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ इलाके शीतलहर की चपेट में हैं. प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में आज मौसम ड्राई रहने की संभावना जताई है. हालांकि कुछ स्थानों पर शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने की संभावना जताई है. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है.
कई शहरों में छाए कोहरे
वहीं रायपुर शहर के लोकल पूर्वानुमान के अनुसार सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है. इस दौरान शहर में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज