जेल की दहलीज से बाहर कदम रखते ही भावुक हुए चैतन्य बघेल...रायपुर में ढोल-नगाड़ों से गूंजा आसमान...समर्थकों का सैलाब देख हर कोई दंग
Chaitanya Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 6 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं. 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में फंसे चैतन्य बघेल को ED ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था. 2 जनवरी को चैतन्य की जमानत याचिका पर सुनावई करते हुए हाई कोर्ट ने जमानत स्वीकार कर ली. इसके बाद आज 3 जनवरी को चैतन्य रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं. इस दौरान समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर और ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया.
जेल से बाहर आए चैतन्य बघेल
चैतन्य बघेल 18 जुलाई से जेल में बंद हैं. 18 जुलाई की सुबह-सुबह ED की टीम भूपेश बघेल के घर पहुंची थी. यहां कार्रवाई के बाद चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने चैतन्य बघेल को ED की रिमांड पर भेज दिया था. इसके बाद से चैतन्य बघेल जेल में हैं.
ढोल-नगाड़ों के साथ किया वेलकम
चैतन्य बघेल के जेल से रिहा होने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे. इस दौरान समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ चैतन्य बघेल का वेलकम किया.
कैसे फंसे चैतन्य बघेल?
पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर शराब घोटाला में बड़ा हिस्सा लेना का आरोप है. ED की जांच में सामने आया कि चैतन्य बघेल ने घोटाले के पैसों को कंस्ट्रक्शन के एक प्रोजक्ट में इन्वेस्ट कर उसे लीगल दिखाने की कोशिश की.
क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?
छत्तीसगढ़ में साल 2018 से 2023 के बीच जब कांग्रेस की सरकार थी और CM भूपेश बघेल थे तब करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ. इसे लेकर EOW ने चार्जशीट में जानकारी देते हुए बताया कि इस घोटाले के पैसे से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपए की जमीन और दौलत खरीदी है.

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना