सीधी में धनवर्षा, मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा आज, देंगे 213 करोड़ से ज्यादा की सौगात
सीधी : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को सीधी दौरे पर होंगे. सीएम यहां बहरी में आयोजित विकास कार्यों को लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे 213.22 करोड़ रु से ज्यादा के विकास व निर्माण कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें से 68 करोड़ के पूरे हो चुके विकास कार्यों का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे और बाकी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही सीएम 'एक बगिया मां के नाम योजना' अंतर्गत 505 हितग्राहियों को 11 करोड़ से ज्यादा की राशि हस्तांतरित करेंगे.
68 करोड़ के विभिन्न विभागों के 179 कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री द्वारा बहरी में अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पंचायत वाटरशेड, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. इन कार्यों पर 6801.40 लाख रु की लागत आएगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी
133 करोड़ के 30 विकास कार्यों का होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वाटरशेड विकास), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (भवन व सड़क संभाग) के अंतर्गत कुल 30 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा. इन कार्यों पर कुल 133 करोड़ 62 लाख रु खर्च होने का अनुमान लगाया गया है.
हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के हितग्राहियों का ट्रेनिंग और ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों तक सीधे पहुंचेगी और योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी.
कार्यक्रम में होंगे कई दिग्गज शामिल
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल करेंगे. इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, विधायक सीधी रीती पाठक, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक चुरहट अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, पूर्व विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी व वरिष्ठ समाजसेवी देवकुमार सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर को सीधी जिले में पहुंचेंगे, इसे लेकर प्रशासन ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली हैं.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक