दनादन तीसरी बार बोनस शेयर बांट रही कंपनी, मिलेंगे 5 फ्री शेयर, 10 रुपये से कम का है शेयर
जोन्जुआ ओवरसीज अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। जोन्जुआ ओवरसीज दनादन तीसरी बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 5:40 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 40 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटेगी। जोन्जुआ ओवरसीज ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 23 जनवरी 2026 तय की है। जोन्जुआ ओवरसीज के शेयर बुधवार 14 जनवरी को BSE में गिरावट के साथ 5.57 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब ही हैं।
तीसरी बार बोनस शेयर बांटने जा रही है कंपनी
जोन्जुआ ओवरसीज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को तीसरी बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी ने इससे पहले अक्टूबर 2023 में 9:50 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 50 शेयर पर 9 बोनस शेयर बांटे थे। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में भी 1:20 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 20 शेयर पर निवेशकों को 1 बोनस शेयर बांटा था। अब कंपनी 5:40 के अनुपात में बोनस शेयर देगी।
6 महीने में 51% टूट गए हैं कंपनी के शेयर
जोन्जुआ ओवरसीज लिमिटेड के शेयर पिछले कुछ महीनों से दबाव में हैं। कंपनी के शेयर पिछले 6 महीने में 51 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। जोन्जुआ ओवरसीज के शेयर 15 जुलाई 2025 को 11.47 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 14 जनवरी 2026 को BSE में 5.57 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में जोन्जुआ ओवरसीज के शेयरों में 31 पर्सेंट की गिरावट आई है। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। जोन्जुआ ओवरसीज लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 12.38 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 5.51 रुपये है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 42.93 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 57.07 पर्सेंट है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव