जनता की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग का सख्त एक्शन
भोपाल : सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग जनता से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को अशोका गार्डन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 71 के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वार्ड कार्यालय में वार्ड प्रभारी की अनुपस्थिति पाई गई। मौके पर पेंशन संबंधी कार्यों के लिए आए नागरिकों को वार्ड प्रभारी के नदारद रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर मंत्री सारंग ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री सारंग के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त द्वारा वार्ड प्रभारी अमितोज सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जनसेवा में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करना आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों को समय पर और सुचारु रूप से सेवाएं मिल सकें।
मंत्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड कार्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और नागरिकों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा