कार में खून से लथपथ पुजारी का शव मिला, पास में ही पिस्टल जब्त, सिर में मारी गोली
इंदौर : शहर के लसुड़िया पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार में पुजारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुजारी के सिर में गोली लगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. किसी ने गोली मारकर हत्या की या पुजारी ने खुद जान दी, इन दोनों बिंदुओं पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है. घटनास्थल पर पिस्टल भी बरामद की गई है.
पूजा का सामान खरीदने का कहकर निकले थे
पुजारी सतीश शर्मा (36) का शव मंगलवार सुबह करीब 5 बजे महालक्ष्मी नगर के सुनसान इलाके में खड़ी कार में मिला. पुलिस ने शव को कार से बाहर निकालकर एमवाय अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. सतीश शर्मा एक मंदिर में पुजारी थे. परिजनों के अनुसार वह सोमवार रात घर से पाटनीपुरा स्थित एक दुकान से पूजा का सामान खरीदने की बात कहकर निकले थे. देर रात तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
सुनसान इलाके में खड़ी मिली कार
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महालक्ष्मी नगर में खुले मैदान में पुजारी की कार खड़ी है. पुलिस ने मौके पर जांच की तो कार में पुजारी का शव पड़ा था. उनके सिर पर गोली लगी थी. पास में ही एक पिस्टल भी पड़ी थी. पुजारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने परिजनों से बातचीत की. लेकिन परिजन बेसुध हैं. इसलिए कोई जानकारी नहीं मिल सकी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है क्या पुजारी से किसी का विवाद चल रहा था. क्या किसी से पुरानी दुश्मनी थी.
फोन कॉल डिटेल की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या पुजारी सतीश शर्मा किसी मानसिक दबाव में थे. पुजारी सतीश शर्मा मूल रूप से अशोकनगर के रहने वाले थे. वह इंदौर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है "मृतक के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है. कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया."

भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
दिल्ली मेट्रो का संचालन प्रभावित, मंडी हाउस पर ट्रेनें रुकीं; यात्रियों ने झेली परेशानी