यमुना सफाई अभियान को मिलेगी नई ताकत, हरियाणा देगा पानी
दिल्ली|केंद्र सरकार युमना नदी में पानी के ई-फ्लो (पर्यावरणीय प्रवाह) को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ऊपरी गंगा नहर और मुनक नहर (हरियाणा) के जरिए पानी के फ्लो बढ़ाया जा सकता है। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा से आने वाले गंदे नालों पर नकेल कसने की तैयारी है। अधिकारियों के मुताबिक यमुना बेसिन राज्यों की हाल ही में हुई बैठक में इस पर चर्चा भी हुई है।अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ई-फ्लो को बढ़ाने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। ई-फ्लो के जरिए नदी के पानी को उसकी जरूरत के हिसाब से व्यवस्थित किया जाता है। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी और पर्यावरण विभाग जैसी एजेंसियों और विशेषज्ञों ने यमुना के लिए 23 क्यूमेक्स पानी की जरूरत बताई है, जबकि मौजूदा समय में यमुना में पानी का फ्लो लगभग 10 क्यूमेक्स है। 2023 में गठित एक संसदीय समिति ने विशेष रूप से कालिंदी कुंज और ओखला के आसपास ई-फ्लो के जरिए नदी में प्रदूषण कम होने और झाग जैसी समस्या घटने के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए कहा था।
यूपी-हरियाणा को निर्देश
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि ‘यमुना बेसिन राज्यों को जल प्रवाह बढ़ाने के लिए कहा गया है। उत्तर प्रदेश की ऊपरी गंगा नहर से लगभग 800 क्यूसेक पानी वजीराबाद बैराज मोड़ा जाएगा। ऊपरी गंगा नहर पहले से ही पूर्वी दिल्ली के दो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को पानी की आपूर्ति करती है। मुनक नहर (हरियाणा) से भी 100 क्यूसेक पानी यमुना में मोड़ने की तैयारी है। इसके साथ ही हरियाणा को हथनीकुंड बैराज में गाद को कम करने के लिए उपाय करने का निर्देश दिया गया है।’48000 किलो केमिकल भी बेअसर! यमुना में फिर लौटा ‘जहरीला झाग’, ठंड ने बढ़ाई मुसीबतये भी पढ़ें:झाग आ गया; दूषित यमुना दिखा AAP नेता ने कपिल मिश्रा को कौन सी बात याद दिलाई?ये भी पढ़ें:दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हादसा, आधी रात नाव सहित यमुना नहर में डूब गया शख्स
थर्ड पारी के जरिए ऑडिट
वहीं दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में यमुना में गिरने वाले सभी नालों का थर्ड पारी के जरिए ऑडिट कराया जाएगा। बीते कई साल से यमुना को फिर से जिंदा करने के लिए तमाम उपायों पर चर्चा हुई है लेकिन अबतक कोई समाधान नहीं निकल सका है। दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी सरकार भी पिछली सरकारों की तरह यमुना को चमकाने का दावा करती आ रही है।

बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी