छठवें दिन भी जारी रहा सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का जलवा? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्श
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड के बाद भी फिल्म का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मजबूत पकड़ बनाए रखने के बाद अब बुधवार के दिन फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।
‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘बॉर्डर 2’ ने लॉन्ग वीकेंड (शुक्रवार से लेकर सोमवार/26 जनवरी तक) पर 180 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्किंग डे शुरू होते ही मंगलवार को कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन 19.50 करोड़ के आसपास की कमाई यह बताती है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर क्रेज अभी भी बरकरार है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो पांच दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने 199.50 करोड़ की कमाई कर डाली है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बुधवार के दिन भी अपनी ये पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखती है या नहीं।
बॉर्डर 2
‘बॉर्डर 2’ का अब तक का कलेक्शन
डे कलेक्शन
डे1 (शुक्रवार) 30 करोड़ रुपये
डे2 (शनिवार) 36.5 करोड़ रुपये
डे3 (रविवार) 54.5 करोड़ रुपये
डे4 (सोमवार) 59 करोड़ रुपये
डे5 (मंगलवार) 19.50 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन 199.50 करोड़ रुपये
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार यानी छठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर
सुबह 8 बजे तक - 0.05 करोड़ रुपये
सुबह 9 बजे तक - 0.14 करोड़ रुपये
सुबह 10 बजे तक - 0.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘बॉर्डर 2’ का क्लैश
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म दूसरे वीकेंड में एक बार फिर बड़ी छलांग लगाएगी। हालांकि, शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म ‘मर्दानी’ का तीसरा पार्ट आने वाला है।डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका
'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है