रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया वीडियो, मीटिंग रूम में मोबाइल लेकर गई युवती, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
Raipur: रायपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी और उसकी गर्लफ्रेंड के मिलने का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो गर्लफ्रेंड ने ही बनाया था, जो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने मीटिंग रूम में आई थी. उसने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया. जिसके बाद ये वायरल हो गया.
रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया
दरअसल, रायपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी से उसकी गर्लफ्रेंड के मिलने आई थी. जहां उसने ये वीडियो बनाया. वहीं वायरल वीडियो में लड़की कहती है कि आज मेरी जान का जन्मदिन है. मैं उससे मिलने सेंट्रल जेल आई हूं. बहुत दुख हो रहा है कि वह मेरे साथ नहीं है. मैं उसके जन्मदिन पर उसके साथ नहीं हूं, लेकिन मैं उससे मिलने आई हूं. देखते हैं उसका रिएक्शन क्या होता है.
सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
वहीं मुलाकात रूम में मोबाइल फोन ले जाना मना है. सवाल उठ रहे हैं कि लड़की अपना फोन अंदर कैसे ले गई. जेल अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है. इस मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
जन्मदिन पर मिलने पहुंची थी गर्लफ्रेंड
मिली जानकारी के मुताबिक, कैदी का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है. तारकेश्वर किस मामले में जेल में बंद है? इसकी ऑफिशियल जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.
बताया जा रहा है कि युवक का जन्मदिन था, इसी वजह से उसकी गर्लफ्रेंड मिलने गई थी. मुलाकाती कक्ष में दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई और इसी दौरान युवती ने वीडियो बनाया. इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड किया.

चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला