ईशान थरूर की छंटनी पर खुला दर्द, मिले अनुभवों पर जताई प्रतिक्रिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर के बेटे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अखबारों में से एक ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ में काम करते थे. ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने हाल ही में अपने कुल स्टाप का लगभग एक-तिहाई से अधिक कर्मचारियों की छटनी कर दी. इसमें छटनी में शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर भी शामिल हैं. ईशान थरूर ने खुद ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी है. ईशान ने इसे ‘एक बुरा दिन’ बताया है.ईशान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज मुझे ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ से निकाल दिया गया है. मेरे साथ-साथ अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारी और कई अन्य शानदार सहकर्मी भी निकाले गए हैं. मैं अपने न्यूज रूम और विशेष रूप से उन बेमिसाल पत्रकारों के लिए बहुत दुखी हूं. जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वॉशिंगटन पोस्ट की सेवा की. संपादक और संवाददाता जो लगभग 12 वर्षों से मेरे मित्र और सहयोगी रहे हैं. उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है.”
2017 में की थी शुरुआत
उन्होंने आगे लिखा, “मैंने जनवरी 2017 में वर्ल्डव्यू कॉलम की शुरुआत की थी ताकि पाठकों को दुनिया और उसमें अमेरिका की भूमिका को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सके और मैं उन पांच लाख वफादार पाठकों का आभारी हूं, जिन्होंने वर्षों तक सप्ताह में कई बार इस कॉलम को पढ़ा.” इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट किया है, जिसमें लिखा, “एक बुरा दिन”.
संसद के गेट पर भिड़ंत, राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को बताया ‘गद्दार दोस्त’, बीजेपी नेता ने कहा- ‘देश का दुश्मन’
300 से अधिक कर्मचारियों को हटाया
ईशान थरूर ने ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया वाशिंगटन पोस्ट द्वारा बुधवार को बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा के बाद दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने वर्तमान में चल रहे स्पोर्ट्स डेस्क को बंद कर दिया है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग का भी दायरा कम कर दिया है. यानी कई रिपोर्टरों को भी बाहर का रास्ता दिखाया है. कंपनी के एक तिहाई कर्मचारी (300 से अधिक) की छंटनी है.

आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर