मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम गोढ़ा की लिखमनिया बाई मिन्ज ने मछली पालन व्यवसाय से मात्र 10 महीनों में एक लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित कर सफलता की नई मिसाल पेश की है।
लिखमनिया बाई ने बताया कि सहायक संचालक, मछली पालन विभाग जीपीएम कार्यालय से संपर्क करने पर उन्हें कम जगह में लाईनर पोण्ड बनाकर वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन की सलाह और तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विभाग के सहयोग और शासन की आर्थिक सहायता से उन्होंने अपनी निजी भूमि पर लाईनर पोण्ड का निर्माण कर व्यवसाय की शुरुआत की। लिखमनिया बाई का कहना है कि इस योजना के माध्यम से वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनी हैं।
योजना के अंतर्गत उनकी कुल परियोजना लागत 14 लाख रुपये स्वीकृत हुई, जिसमें से 60 प्रतिशत यानी 8 लाख 40 हजार रुपये की अनुदान राशि सीधे उनके खाते में प्राप्त हुई।
लगातार मेहनत और तकनीकी मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप लिखमनिया बाई ने लगभग 10 महीनों में 2 टन मछली का विक्रय किया, जिससे उन्हें 2 लाख 20 हजार रुपये की आय हुई। इसमें से 1 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित हुआ। वर्तमान में भी उनके तालाब में 8 से 10 क्विंटल मछली भंडारित है, जिसकी बिक्री से उनकी आय में और वृद्धि होगी।
छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार, विशेषकर महिलाएं, शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ें और अपनी आय में वृद्धि करें। लिखमनिया बाई की सफलता अन्य ग्रामीणों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं