रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में लगातार लापरवाही, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छात्रों के हित में आंदोलन जारी रखे हुए है। इसी क्रम में ABVP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुति डाली और प्रशासन को सद्बुद्धि देने की कामना की।
पिछले कुछ वर्षों से विश्वविद्यालय में परीक्षाओं और परिणामों की देरी, फीस प्रबंधन में मनमानी और युवा उत्सव में कथित अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी के कारण उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। कई छात्र संगठनों के साथ ABVP भी इस मामले में सक्रिय मोर्चा खोल चुका है।
आंदोलन कर रहे छात्रों ने बताया कि परीक्षाओं और परिणामों में देरी के कारण सैकड़ों छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। समय पर परिणाम घोषित न होने से छात्र आगे की पढ़ाई और करियर निर्णय लेने में असमर्थ हैं। यही कारण है कि ABVP लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बना रही है।
इस दौरान विधिवत पुजारी के मार्गदर्शन में यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों ने आहुति डाली और प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। ABVP ने चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों के हित में तत्काल कोई निर्णय नहीं लेता, तो आगामी दिनों में और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे।

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण