सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ में हुई इस एक्टर की एंट्री, बोले- राजश्री का हिस्सा बनना घर वापसी जैसा
मशहूर गायक, गीतकार और अभिनेता स्वानंद किरकिरे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘बैंडवाले’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच स्वानंद किरकिरे की सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में एंट्री हो गई है। यह एक फैमिली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
सूरज बड़जात्या के साथ काम करना घर वापसी जैसा
हालांकि, अभी तक स्वानंद किरकिरे के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि वो फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। सूरज बड़जात्या के साथ काम करने को लेकर स्वानंद किरकिरे ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि सूरज जी के साथ काम करना घर वापसी जैसा लगता है। उस खास तरह की कहानी कहने की शैली में जिसने हममें से कई दर्शकों को प्रभावित किया है। उनकी फिल्मों में हमेशा प्यार को न सिर्फ दो लोगों के बीच, बल्कि परिवारों के भीतर, पीढ़ियों के बीच, शांत भावों और अनकहे आपसी समझ के माध्यम से मनाया जाता है।
अभिनेता के लिए चुनौतीपूर्ण होता है
अभिनेता ने आगे फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि जब मैंने 'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में सुना, तो मैं इसकी भावनात्मक सादगी और ईमानदारी से बहुत प्रभावित हुआ। सूरज जी के लेखन में मुझे जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि खामोशी में भी गहरा अर्थ छिपा होता है। पर्दे पर रिश्तों को गढ़ने के उनके तरीके में गरिमा, संयम और गर्माहट झलकती है। एक अभिनेता के रूप में यह चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक दोनों है, क्योंकि आपको अपने अभिनय को संयमित रखते हुए भी भावनात्मक रूप से मौजूद रहना होता है।
आयुष्मान और शरवरी को सराहा
राजश्री प्रोडक्शन का हिस्सा बनने पर स्वानंद का कहना है कि राजश्री फिल्म का हिस्सा होना अपने आप में एक अलग ही अनुभव है। यह बैनर एक खास पवित्रता और अच्छाई में विश्वास का प्रतीक है। ऐसी टीम के साथ काम करना बेहद ताजगी भरा है, जो दिखावे के बजाय भावनात्मक ईमानदारी को महत्व देती है। आयुष्मान और शरवरी के साथ स्क्रीन शेयर करना भी एक खूबसूरत अनुभव रहा है। दोनों ही अपने अभिनय में एक अलग ही अंदाज और संवेदनशीलता लाते हैं।
शुरू हो चुका है फिल्म का प्रोडक्शन
'ये प्रेम मोल लिया' का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित रोमांटिक पारिवारिक फिल्मों में से एक बनने जा रही है। जो पुरानी यादों और समकालीन भावनाओं का अद्भुत संगम है। हालांकि, फिल्म की कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल