देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
देशभर : फरवरी के अंतिम दिनों में देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव दिख रहा है। ताजा IMD Weather Update के मुताबिक जहां दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना है, वहीं उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में तेज बारिश ला सकता है। इसके चलते मछुआरों को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और केरल तट पर समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। फरवरी खत्म होते-होते पारा 30 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक नवदीप दहिया के अनुसार दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं राजस्थान और उत्तर प्रदेश में यह 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उन्होंने फरवरी के अंत में असामान्य गर्मी की चेतावनी दी है।
हालांकि सुबह और रात के समय पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की ठंड बनी रह सकती है। हाल ही में हरियाणा के करनाल में घना कोहरा छाया, जहां दृश्यता 40 मीटर तक सिमट गई थी।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से सक्रिय सिस्टम महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्के बादल ला सकता है। वहीं Skymet Weather ने एल नीनो के कारण वैश्विक तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की आशंका जताई है। कुल मिलाकर, IMD Weather Update साफ संकेत दे रहा है कि दक्षिण में बारिश और उत्तर में गर्मी का दौर तेज होने वाला है।

वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी
गृह मंत्री शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, 14 आरोपों के साथ जारी की चार्जशीट