रोजगार और हुनर को बढ़ावा, राजधानी में नई योजना की शुरुआत
दिल्ली| खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (डीकेवीआईबी) ने दिल्ली खादी कौशल विकास योजना को लागू करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। योजना के तहत 16 हजार से अधिक कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता और डिजिटल बाजार से जोड़ने की सुविधा दी जाएगी।डीकेवीआईबी की 55वीं बोर्ड बैठक उद्योग मंत्री और बोर्ड के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिल्ली खादी कौशल विकास योजना को औपचारिक मंजूरी दी गई। इस योजना को पहले ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है। मंत्री ने कहा कि ये योजना कारीगरों को सम्मान, स्थायी आय और लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा देगी।योजना वित्तीय वर्ष 2025–26 और 2026–27 में लागू होगी। इसका लाभ उन लोगों को मिलेगा जो कम से कम पांच साल से दिल्ली के निवासी हैं। योजना के तहत 16,000 से ज्यादा लाभार्थियों को अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें आरपीएल, मर्चेंडाइजर, डॉक्यूमेंटेशन एग्जीक्यूटिव, आईटी हेल्प डेस्क अटेंडेंट, सेल्फ-एम्प्लॉयड टेलर, पैटर्न मास्टर और फैशन क्लोदिंग प्रोडक्शन जैसे कोर्स शामिल हैं।400 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को 400 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड, भोजन और मुफ्त टूल किट दी जाएगी। खास बात यह है कि हर प्रशिक्षित कारीगर को ई-कैटलॉग प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जिससे उनके उत्पादों को ऑनलाइन बाजार मिलेगा। सरकार के मुताबिक बोर्ड के 43 साल के इतिहास में यह पहला बड़ा कौशल कार्यक्रम है, जिसे कानून के तहत औपचारिक रूप से लागू किया जा रहा है।

BSP सुप्रीमो मायावती ने पेपर लीक विवाद पर जताई चिंता, बोलीं- राजनीति से नहीं निकलेगा हल
'हम अलग नहीं रह सकते थे'... तीन बहनों ने बताया क्यों किया एक ही युवक से विवाह
'संसद चलो' मार्च पर बढ़ा विवाद, NIA जांच की याचिका पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका