'क्या उनकी टिप्पणी गंभीरता से लेनी चाहिए'? 'द केरल स्टोरी 2' पर अनुराग कश्यप के किया तंज तो बोले विपुल अमृतलाल
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' अपनी रिलीज से पहले विवादों में रही। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। इस बीच निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी इस फिल्म पर तीखा हमला बोला था। इस पर अब फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म के बारे में की गई टिप्पणियों पर सवाल उठाया है।
बोले- 'मैं पर्सनली कमेंट नहीं करता'
मीडिया से बात करते हुए शाह ने कहा, 'देखिए, मैं अनुराग जी पर पर्सनली कमेंट नहीं करता। उनकी अपनी राय है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मेरे जो निर्देशक हैं उन्होंने एक बहुत अच्छा मुद्दा रखा था, उसका जवाब अभी तक अनुराग जी के पास से आया नहीं'। बता दें कि फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है।
बोले- 'क्या उनकी टिप्पणी गंभीरता से लेनी चाहिए'
बता दें कि अनुराग कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए 'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर की आलोचना करते हुए इसे 'प्रोपेगैंडा' बताया था। विपुल अमृतलाल शाह ने यह भी बताया कि कश्यप ने एक फिल्म 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' बनाई थी, जिसमें 'पिता और बेटी के अनैतिक संबंध' को दिखाया गया था। क्या उनकी ऐसी किसी टिप्पणी को गंभीरता से लेना चाहिए? विपुल अमृतलाल शाह ने आगे बताया कि डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने यह सवाल सबके सामने उठाया था और उम्मीद जताई कि कश्यप इस पर खुलकर बात करेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद थी कि अनुराग खुलकर बात करेंगे। शायद आने वाले दिनों में उनका जवाब आ जाएगा'।
फिल्म के निर्देशक ने क्या कहा था?
इससे पहले डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने फिल्म को लेकर चल रहे विवादों और आलोचनाओं पर कड़े शब्दों में जवाब देते हुए फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को भी उनके बयानों के लिए आड़े हाथों लिया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कामाख्या सिंह ने जोर देकर कहा कि अनुराग कश्यप समाज के बारे में 'सच्चाई को लेकर अंधे' रहे हैं। डायरेक्टर ने कहा, 'कई वर्षों से उनकी सारी फिल्में फ्लॉप हुई हैं...वे मानसिक रूप से कमजोर हो चुके हैं। उनको सच्चाई दिखती नहीं है'। उन्होंने आगे कहा, 'अगर उन्हें हमारी फिल्म में दिखाई गई सच्चाई से दिक्कत है, तो इसका मतलब है कि उन्हें पूरी दुनिया से दिक्कत है। हमारी फिल्म का हर सीन सच्ची घटनाओं पर आधारित है। अगर अनुराग जी चाहेंगे, तो हम सारा रिसर्च मटीरियल उनके घर भेज देंगे। लेकिन उन्हें हर चीज में गलती निकालनी है। वह सच को देखते हुए अंधे हो गए हैं। वह इसे देखना या समझना नहीं चाहते'।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात