अगले 4 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़। में मार्च शुरू होते ही गर्मी भी बढ़ने लगी है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण तेज धूप और उमस अब लोगों को सताने लगी है.मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के वक्त गर्मी का असर और बढ़ेगा. फिलहाल सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है।
मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा प्रदेश
मौसम विभाग के मुताबिक, जिन शहरों में अभी 35-36°C है, वहां पारा और ऊपर जाने वाला है. फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. बारिश का दूर-दूर तक कोई संकेत नहीं है और आसमान साफ बना हुआ है।
अभी 4 डिग्री तक और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का साफ कहना है कि अगले चार दिनों तक दिन का तापमान लगातार बढ़ेगा. इसके बाद दो दिन तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा. यानी गर्मी का असर फिलहाल कम होने वाला नहीं है. दोपहर के समय बाहर निकलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
दिन में गर्मी, रात में थोड़ी राहत
अच्छी बात ये है कि अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. यानी रातें अभी ज्यादा परेशान नहीं करेंगी. ठंडी हवा का हल्का एहसास बना रहेगा. लेकिन दिन में धूप की तपिश साफ महसूस होगी।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
3 मार्च को राजधानी रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 22°C के आसपास रहने की संभावना है. यानी राजधानी में भी दिन में गर्मी साफ तौर पर महसूस होगी।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर