पुलिसकर्मी के थप्पड़ से आहत युवक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मां के सामने गई जान
mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक ने मां के सामने 5वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में स्थित ताप्ती परिसर की है। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई घटना से कॉलोनी में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजन का आरोप है कि घटना से कुछ देर पहले ही पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मारे थे।
आरोप- पुलिसकर्मी ने मारा था थप्पड़
ताप्ती परिसर में रहने वाले 23 वर्षीय राज मकवाना ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात 2 से 3 बजे के बीच 5वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। राज की मां ने बताया कि गर्मी लगने के कारण राज रात में मल्टी के नीचे टहल रहा था। तभी गार्ड ने उसे रोका, जिस पर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद गार्ड ने वहीं से गुजर रहे पुलिसकर्मियों को बुला लिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को राज की तबीयत खराब होने के बारे में बताया और माफी भी मांगी। लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया था।
मां के सामने 5वीं मंजिल से कूदा
राज की मां के मुताबिक पुलिसकर्मी के द्वारा थप्पड़ मारने से राज बुरी तरह से डर गया था वो इतना घबरा गया था कि पकड़े जाने के डर से वो बार-बार घर के अंदर-बाहर जा रहा था। जब वह अपने बेटे राज को देखने के लिए मल्टी के नीचे पहुंची तभी राज ने 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। परिवार के सदस्य तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल
सोनम रघुवंशी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जमानत पर लगाई रोक
नतीजों से पहले Infosys के शेयर फिसले, IT कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बाजार की नजर
सिर्फ 16 रन और... अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, कोहली-केएल राहुल की करेंगे बराबरी
बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, किसानों को देंगे विकास की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर संसद में घमासान, दोनों पक्ष आमने-सामने