बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई कैसी?
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं। हालांकि कोई ऐसी फिल्म नहीं है जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन कर पाए। शनिवार को 'चरक' का कलेक्शन बढ़ा है। 'अस्सी' के कलेक्शन में भी बढ़ोतरी हुई है। 'द केरल स्टोरी 2' और 'ओ रोमियो' को भी वीकएंड का फायदा मिला है।
चरक
फिल्म 'चरक' 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म की बहुत ज्यादा चर्चा नहीं थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर दिख रहा है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 25 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
द केरल स्टोरी 2
'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नौवें दिन इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। शनिवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसका कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये था। इसका टोटल कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये हो गया है।
अस्सी
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। सोलहवें दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसकी कमाई 30 लाख रुपये रही थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
ओ रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इस फिल्म ने 23वें दिन 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 69.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव