रिटर्न के मामले में कमाल, 1 लाख के बना दिए 1 करोड़
भारतीय शेयर बाजार में कुछ कंपनियां ऐसी भी होती हैं जो ज्यादा चर्चा में नहीं रहतीं, लेकिन लंबे समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न देती हैं. जिससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिलता है. लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी ऐसा ही एक स्टॉक बनकर उभरा है. पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के शेयर ने लगातार मजबूती दिखाई है और कीमत नए स्तरों तक पहुंची है. जिससे यह बाजार के बड़े वेल्थ क्रिएटर शेयरों में गिना जाने लगा है. आइए जानते हैं, इसके बारे में....
5 साल में 1 लाख बना करीब 1 करोड़
लंबी अवधि में लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी के शेयर ने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है. मार्च 2021 में इसका भाव करीब 11 रुपये के आसपास था, जो अब बढ़कर लगभग 1,205 रुपये तक पहुंच गया है. इस तरह करीब पांच साल में शेयर ने लगभग 10,854 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया |आंकड़ों की बात करें तो, इसी तेजी की वजह से अगर किसी निवेशक ने उस समय कंपनी शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो आज उसकी वैल्यू करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकती थी |
2021 के बाद आई जोरदार तेजी
कंपनी के शेयर में असली उछाल 2021 के बाद देखने को मिली, जब इसमें निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ने लगी. खासतौर पर मई 2024 से जुलाई 2025 के बीच शेयर ने तेज रफ्तार पकड़ी. इस अवधि में स्टॉक ने करीब 120 प्रतिशत का रिटर्न दिया. इसी दौरान यह 1,613.40 रुपये के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक भी पहुंचा था |
रिटेल निवेशकों की भी बड़ी हिस्सेदारी
महाराष्ट्र की प्रमुख आयरन ओर माइनिंग कंपनियों में शामिल इस कंपनी में आम निवेशकों की भी अच्छी-खासी भागीदारी है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी में करीब 32.5 प्रतिशत हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों के पास है. इसका मतलब यह है कि इस शेयर में आई तेजी का फायदा केवल बड़े निवेशकों को ही नहीं, बल्कि छोटे निवेशकों को भी मिला है |
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन
बीएसई पर गुरुवार, 12 मार्च के कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई थी. दिन की समाप्ति पर कंपनी शेयर 1.64 प्रतिशत या 19.45 रुपये की तेजी के साथ 1205.60 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. दिन का इंट्रा डे हाई 1213.40 रुपये था. कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो, यह 65,627.93 करोड़ रुपये है |

UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज