सदन में हंगामे पर वित्त मंत्री का पलटवार, कहा— सरकार अपनी प्रतिबद्धता निभाएगी
नई दिल्ली। एलपीजी संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दोपहर 2 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए ‘अरे मोदी जी, एलपीजी’ के नारे लगाए और एलपीजी किल्लत तथा अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव पर चर्चा की मांग की। सदन में हंगामें के बीच ही वित्त मंत्री ने अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब दिया और कहा कि हंगामा करना दुर्भाग्यपूर्ण है, फिर भी सरकार अपनी प्रतिबद्धता को निभाएगी।
सदन में शोर-शराबे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। विपक्ष के इस विरोध पर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष केवल हंगामा करने में लगा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विपक्ष उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारियों और वादों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
इसी दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने यह भी कहा, कि अनुपूरक अनुदान मांगें आपात परिस्थितियों में आवश्यक खर्च के लिए लाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि उर्वरकों के लिए भी अतिरिक्त फंड का प्रावधान किया गया है ताकि आने वाली रबी फसल के लिए किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
इससे पहले भी प्रश्नकाल शुरु होने के समय विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया था। विपक्षी सांसदों ने निलंबित आठ सदस्यों की बहाली की मांग भी उठाई थी। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि संसद की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है और यदि कोई सदस्य सदन की मेजों पर चढ़कर विरोध करेगा तो कार्रवाई होना स्वाभाविक है। लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और उसके बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 2 बजे विपक्ष के हंगामें के बीच ही सदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरु हुई।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी