कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
कोरबा: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में आयोजित की जा रही है। हसदेव खेल परिसर स्थित कबड्डी ग्राउंड पर मुख्य अभियंता एच.के. सिंह की अध्यक्षता में खेल का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर खिलाड़यों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ मैदान पर उतरें और खेल का आनंद लें। इनॉग्रेशन मैच एचटीपीएस कोरबा पश्चिम व एबीवीटीपीएस मड़वा के बीच खेला गया। दूसरा मैच रायपुर रीजन और रायपुर सेंट्रल के बीच हुआ। स्पर्धा में पॉवर कंपनीज की सात रीजन की टीम हिस्सा ले रही हैं। इनमें बिलासपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा-पश्चिम, रायपुर रीजन, रायपुर सेंट्रल, एबीटीपीएस मड़वा, जगदलपुर रीजन और दुर्ग रीजन शामिल हैं। पिछले वर्ष कबड्डी स्पर्धा का आयोजन जगदलपुर में किया गया था। वहां बिलासपुर रीजन की टीम ने खिताब अपने नाम किया था।

इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग
खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, रजिस्टर ने खोली हकीकत
यूट्यूबर अनुराग डोभाल का बड़ा दावा, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप; कथित सबूत भी दिखाए