डिपो में लगी आग: तीन बसों का हुआ सफाया, आस-पास इलाके में फैल गया धुआँ
इंदौर : इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक बस डिपो में खड़ी हुई तीन यात्री बस अचानक से जलकर खाक हो गई फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग को लगी दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आगजनी की घटना पर काबू पाया. इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था.
तीन यात्री बस जलकर खाक
पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा का है बताया जा रहा है. पालदा में मौजूद एक निजी ट्रेवल्स के बस डिपो में अचानक से आगजनी की घटना घटित हुई. वहीं, डिपो में इस दौरान तीन यात्री बस खड़ी हुई थी जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई है. प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटना घटित हुई.
4 से 5 किलोमीटर दूर से दिख रहा था धुंआ
जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग की टीम को लगी, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना पर काबू पाया. इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने तकरीबन 8 से 10 पानी के टैंकरों का प्रयोग कर आगजनी की घटना पर काबू पाया है. फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसका धुंआ तकरीबन 4 से 5 किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था.
आगजनी की घटना रात में हुई है. जिस जगह पर आगजनी की घटना घटित हुई उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में अलग-अलग तरह के कारखाने मौजूद हैं. यदि दमकल विभाग तुरंत आगजनी की घटना पर काबू नहीं पाता तो एक बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी. वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि "प्रारंभिक तौर पर संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटना घटित हुई है. फिलहाल पूरे मामले की पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है."

भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
चुनावी रणनीति में ‘डबल इंजन’ की छवि को मिल रहा बढ़ावा
US‑Iran Ceasefire के बीच फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की स्थिति पर नजर
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
खुशखबरी किसानों के लिए: मध्य प्रदेश में फसल ऋण की नई नीति लागू, दो बार की जगह केवल एक बार भुगतान
समय रैना ने इंटरव्यू में बताया शो के पीछे की पूरी कहानी