राजधानी में बदला मौसम, बारिश से बढ़ी ठंडक, दो दिन की चेतावनी
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसम अचानक से बदल गया है। कल शाम हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली बादलों से घिरी रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली की सुबह बादलों से ढकी रही। शहर के कुछ हिस्सों में 12.5 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। यह बारिश गर्मी से राहत लेकर आई और वातावरण को ठंडा कर दिया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को काफी सुकून मिला। सुबह का मौसम खुशनुमा बना रहा, जिससे दिन की शुरुआत ताजगी भरी हुई। बारिश के कारण हवा में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
बारिश ने बदला राजधानी का मिजाज
दिल्ली में बीते बुधवार की शाम को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। अचानक काले बादलों के साथ अंधेरा छा गया और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले ज्यादातर इलाकों में बुधवार को सुबह से ही तेज चमकदार धूप निकली थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। लेकिन, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी लगातार बनी रही।
बारिश का यलो अलर्ट जारी
शाम को अचानक मौसम बदल गया। काले बादल छा गए और तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही ज्यादातर जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी देखी गई। वहीं, मौसम विभाग ने रात 10 बजे तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहले ही ऐसी संभावना जताई थी, क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। दिल्ली के पालम में शाम 7 बजे हवा की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। आंधी और बौछारें पड़ने से अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक रेंगता नजर आया। तेज आंधी से एनसीआर के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
जहांगीर महल के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, CM मोहन के बयान ने बढ़ाई हलचल
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट पर हाई कोर्ट का शिकंजा, अनुज शर्मा मामले में बड़ा आदेश
Hero EV ने रखा नेपाल में कदम, जानिए लॉन्च हुई 3 ई-बाइक्स की खासियतें
परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल