CCTV में कैद हमलावर: हेलमेट उतारते ही पहचान उजागर, 12 घंटे में गिरफ्तारी
नई दिल्ली। नेबसराय थाने के इलाके में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। राजेश नामक युवक को गोली बाजू में लगते हुए उसके बाद पसलियों में जाकर फंस गई। वारदात की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौके पर डटे रहे और आरोपी की तलाश की।
काला हेलमेट और रेनकोट पहनकर आए हमलावर
दक्षिण जिले के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार बुधवार की शाम करीब चार बजे दो युवक बाइक पर आए और खानपुर में रहने वाले राजेश को गोली मार दी। बाइक सवार युवकों ने काला हेलमेट और रेनकोट पहना था। राजेश को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालांकि, अब राजेश की हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों पर केस कर जिले के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या सिंह समेत सीनियर पुलिस अधिकारी के निर्देश पर नेबसराय थानाध्यक्ष पारस नाथ, इंस्पेक्टर पवन, की टीम ने जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस टीम ने वारदात के 12 घंटे बाद मुख्य आरोपी प्रवीण को पकड़ लिया। प्रवीण ने पूछताछ में बताया कि राजेश उसके मुहल्ले में रहता है। राजेश ने बताया कि प्रवीण के साथ उसका दो महीने पहले भी झगड़ा हुआ था और एक साल पहले राजेश ने उसे पीटा था। बदला लेने के लिए उसने राजेश की हत्या की साजिश रची थी।
खानपुर में की वारदात
आरोपी प्रवीण ने अपने साथी के साथ नेबसराय थाना क्षेत्र के खानपुर में राजेश पर फायरिंग की थी। प्रवीण एक ही गोली चला पाया था, दूसरी गोली चली ही नहीं थी। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए काला हेलमेट व काला रेनकोट पहना था। वारदात के बाद ये बदरपुर की तरफ भागे।
बदरपुर में उतरा हेलमेट
प्रवीण ने बदरपुर में अपनी हेमलेट उतारा था। यहां पर उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। नेबसराय थाना पुलिस सीसीटीवी देखते हुए बदरपुर तक पहुंच गई। आरोपी का चेहरा जब पीड़ित राजेश को दिखाया तो उसने उसकी पहचान कर ली। पुलिस इसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है। 20 दिन पहले निखिल नागर हत्या में अभी तक मुख्य आरोपी फरार जिले के अंबेडकर नगर थाना इलाके में 9 मार्च को हुई निखिल नागर की हत्या का आरोपी वारदात अभिषेक भोला 20 दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी इलाके में ही घूम रहा है। निखिल की हत्या अभिषेक भोला नामक युवक ने करवाई थी।

UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज