राज्यसभा को लेकर हलचल तेज: दिग्विजय सिंह का नाम आगे, पटवारी का इंकार
भोपाल। कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन अब भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा जाने वाले उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है. इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि दिग्विजय से फिर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं. मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा. उन्होंने कहा है कि मुझे छोड़कर कोई भी उम्मीदवार हो सकता है लेकिन मैं राज्यसभा जाने को तैयार नहीं हूं।
अध्यक्ष का पद गरिमा और जिम्मेदारी का-जीतू पटवारी
जीतू पटवारी आगे कहते है कि अध्यक्ष का पद गरिमा और जिम्मेदारी का है. मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा, पार्टी के हाथ में निर्णय की बागडोर है. इस संबंध में पार्टी ही निर्णय लेगी. हो सकता है कि दिग्विजय सिंह को ही उम्मीदवार बनाया जाए।
कमलेश्वर डोडियार को लेकर नहीं दिया जवाब
राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश पर जीतू पटवारी ने कहा कि 100% कांग्रेस के लोग साथ देंगे बीजेपी कहीं भी सफल नहीं हो पाएगी हमने अपने विधायकों को साथ रखने के लिए पूरी कोशिश की है कोई भी भाजपा के पक्ष में नहीं जाएगा. दूसरी तरफ जब उनसे कमलेश्वर डोडियार की राज्यसभा जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कमलेश्वर डोडियार के राज्यसभा की दावेदारी पर कोई जवाब नहीं दिया।
19 जून को होने है चुनाव
मध्यप्रदेश में 19 जून को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है. इनमें दो सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस के पास हैं. भाजपा की ओर से डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन सांसद हैं तो कांग्रेस सीट दिग्विजय सिंह के पास है. हालांकि दिग्विजय सिंह पहले ही राज्यसभा न जाने का ऐलान कर चुके हैं।

UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज