1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
दिल्ली। ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को उत्तम नगर में काफी बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और सबने मिलकर ईद की नमाज अदा की। सभी लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। यहां स्थिति काफी शांत है। पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाई जा रही है। ईद के मौके पर यहां 1500 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। वहीं 100 से अधिक चौकियां और 400 से ज्यादा पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। इलाके में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। वहीं ईद के मौके पर हिंसा की आशंका को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को इलाके में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिसके बाद उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया था और उनसे जवाब मांगा था। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रामनवमी के त्योहार तक जारी रखी जाए। इस मामले की अगली सुनवाई छह अप्रैल को होगी। उत्तम नगर के हस्तसाल गांव में पुलिस का कड़ा पहरा है। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। इलाके में तुरंत शक होने पर हिरासत में लिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ उत्तम नगर के हिंदू संगठन मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे और जय श्री राम के नारे लगाए।

विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं