राजधानी में पारा गिरकर 14 डिग्री, मौसम हुआ सर्द।
दिल्ली-एनसीआर। में बारिश के बाद शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा नजर आया। जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च के बीच में लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। प्रादेशिक मौसम केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक, नई दिल्ली में आज सुबह 5.30 बजे 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार तक लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण यह बीते दो साल में ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 20 मार्च (शुक्रवार) तक 16.2 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि वर्ष 2025 में पूरे माह दो मिमी दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह से यह इस मार्च का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिला है। हालांकि शनिवार और रविवार को आंशिक बादल छाने की उम्मीद है।
दिल्ली में पांच महीने बाद 93 रहा एक्यूआई, लोगों ने खुलकर ली सांस
दिल्ली में हुई बारिश के चलते शुक्रवार को बीते पांच महीने बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंची है। ऐसे में इस सीजन की सबसे साफ हवा रही। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज किया गया। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 44 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही यहां एक्यूआई 157 दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 86 दर्ज किया गया।

चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के