लापरवाही पड़ी भारी, टंकी में गिरा डेढ़ साल का बच्चा
राजधानी रायपुर| के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. घर में निर्माणाधीन पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम इराज साहू है.
खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा बच्चा
न्यू राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना अमलीडीह के महात्मा गांधी नगर का है. यहां रोहित साहू और असकी पत्नी काम पर गई हुई थी. उसका डेढ़ साल का बेटा इराज साहू अपनी दादी के साथ खेल रहा था.
घर में निर्माणाधीन पानी की टंकी खुली हुई थी, जिस पर कोई ढक्कन या सुरक्षा इंतजाम नहीं था. खेलते-खेलते मासूम उसी ओर चला गया और अचानक टंकी में गिर गया. कुछ देर तक किसी का ध्यान नहीं गया और इसी दौरान हादसा हो गया. जब परिजन को बच्चे का ध्यान आया तो उसे ढूंढने के लिए घर और आसपास तलाश की. कई जगह खोजने के बाद किसी ने टंकी की तरफ देखा और वहां मासूम डूबा हुआ मिला.
बच्चे की हुई मौत
परिजनों ने बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जांच में हादसा लापरवाही के चलते होना सामने आ रहा है.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बेटे की मौत के बाद इराज के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मर्ग कायम करके परिजनों से पूछताछ कर रही है|

चुनावी सभा में तृणमूल नेता की धमकी, विपक्ष ने किया विरोध और कड़ा ऐतराज
बहुप्रतीक्षित ‘तुम्बाड 2’ फ्लोर पर, तस्वीरों ने बढ़ाया उत्साह
8 लाख गंवाए, लेकिन समझदारी से बचाए 5 लाख रुपये
दो लाख लोगों को मिलेगा घर, नैमिष नगर योजना का बड़ा ऐलान
मतदाता सूची में बड़ा बदलाव: मुर्शिदाबाद जिला शीर्ष, लाखों नाम हटाए गए
एमपी, यूपी, बिहार से आएंगे 3000 पुलिसकर्मी, चुनाव में चप्पे-चप्पे पर होगी निगरानी
विश्वास सारंग के सरकारी आवास से चोरों ने उड़ा दिए कीमती ट्रॉफी और मेडल
अतिक्रमण हटाने के दौरान रामनगर में विवाद, कांग्रेस नेता और ईओ में हुई तीखी तकरार
कॉपी के आरोपों को प्रियदर्शन ने किया खारिज, कहा- ऐसा होता रहता है