सुख-समृद्धि के साथ इन 10 बीमारियों से राहत देती है रोजाना तुलसी का सेवन, जानिए इसके चमत्कारी गुण
धर्म और संस्कृति से गहराई से जुड़ी तुलसी भारतीय आस्था का अभिन्न हिस्सा बनी हुई है. पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों में तुलसी दल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है, वहीं भगवान विष्णु और कृष्ण की आराधना तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है. अर आप हर दिन तुलसी का सेवन करते हैं तो आपको कई परेशानियों और बीमारियों से राहत मिलेगी. आइए जानते हैं हर दिन तुलसी खाने के फायदे...
हिंदू धर्मग्रंथों से लेकर घर-घर की परंपराओं तक, तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि माता लक्ष्मी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है. घर में तुलसी का पौधा होने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रखती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों में तुलसी दल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है, वहीं भगवान विष्णु और कृष्ण की आराधना तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है. तुलसी पवित्र होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. तुलसी पवित्र होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. इसी वजह से सदियों से आयुर्वेद में इसका उपयोग होता आ रहा है. तुलसी में इतने कमाल के औषधीय गुण होते हैं कि इसे जड़ी-बूटियों की रानी और जीवन का अमृत भी कहा जाता है.
शास्त्रों में तुलसी को पवित्रता, शुद्धता और भक्ति का प्रतीक बताया गया है. कई परिवारों में आज भी सुबह-शाम तुलसी चौरा पर दीप जलाने और परिक्रमा करने की परंपरा निभाई जाती है. तुलसी दल का हर रोज सेवन करने से ना केवल आत्मा पवित्र होती है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है.
तुलसी हमारी इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को मजबूत करती है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो शरीर को सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर बीमारियों से लड़ने में ज्यादा सक्षम बनता है.
तुलसी का एक और बड़ा फायदा है कि यह श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी होती है. अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी जैसी समस्याओं में तुलसी का काढ़ा या चाय पीने से राहत मिलती है. यह फेफड़ों को साफ रखने और सांस लेने में सुधार करने में मदद करती है. इसके अलावा, तुलसी तनाव कम करने में भी काफी मददगार होती है.
तुलसी का एक और बड़ा फायदा है कि यह श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी होती है. अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी जैसी समस्याओं में तुलसी का काढ़ा या चाय पीने से राहत मिलती है. यह फेफड़ों को साफ रखने और सांस लेने में सुधार करने में मदद करती है. इसके अलावा, तुलसी तनाव कम करने में भी काफी मददगार होती है.
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गई है. तुलसी में पाए जाने वाले तत्व शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को संतुलित करते हैं, जिससे मन शांत रहता है और मानसिक तनाव कम होता है. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी तुलसी का महत्वपूर्ण योगदान है. यह गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है. तुलसी के पत्तों का सेवन करने से भूख बढ़ती है और पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती है.
तुलसी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं. मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा संक्रमण में तुलसी का उपयोग करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं. इतना ही नहीं, तुलसी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है. यह खून को साफ करती है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है. इसके नियमित सेवन से शरीर अंदर से शुद्ध और स्वस्थ रहता है.

सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय