बिलासपुर में एवियन इन्फ्लूएंजा का प्रकोप: 4400 मुर्गियों की मौत, प्रशासन अलर्ट
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि हुई. बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से व्यापक नियंत्रण एवं रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं. शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में संक्रमण पाए जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है.
बिलासपुर में H5N1 की दस्तक, 10 किलोमीटर क्षेत्र सर्विलांस जोन घोषित
एच5एन1 की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है. कलेक्टर के जारी आदेश के अनुसार, प्रभावित पोल्ट्री क्षेत्र के 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और 1 से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है.
इन्फेक्टेड जोन में ये वार्ड
इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड को शामिल किया गया है, जबकि आसपास के कई वार्डों और नगर क्षेत्रों को सर्विलांस जोन में रखा गया है. इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखेगी.
चिकन, अंडों की बिक्री पर बैन
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों जैसे मुर्गी, अंडे की बिक्री, परिवहन और भंडारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही इन उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. डोर टू डोर डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है. मरे हुई मुर्गियों और अपशिष्टों का निपटान जैव सुरक्षा मानकों के तहत किया जाएगा. कुक्कुट फार्म में काम करने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी भी की जाएगी.
कलेक्टर की आम लोगों से अपील
कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
आपातकालीन स्थिति में जिला कंट्रोल रूम एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध मामले में तुरंत कार्रवाई की जा सके. जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉक्टर जीएस तंवर से मोबाइल (88278/17931) और उप प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र पिल्ले (94061/58769) से संपर्क किया जा सकता है.

NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी