विधायकों की नाराजगी पर स्पीकर ने जताया सख्त रुख, RCB मैच से पहले तनाव
IPL 2026: बेंगलुरू का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम 28 मार्च को IPL 2026 के उद्घाटन मैच (RCB vs SRH) के लिए पूरी तरह तैयार है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस महामुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है- टिकटें कुछ ही मिनटों में बिक गईं और पूरा शहर 'क्रिकेट फीवर' की चपेट में है। लेकिन इस उत्साह के बीच, कर्नाटक के विधायकों ने टिकटों और सुविधाओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यू.टी. खादर ने गुरुवार को राज्य सरकार को कड़ा निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करे कि हर विधायक (MLA) को IPL मैचों के लिए कम से कम चार VIP टिकट मिलें। यह निर्देश तब आया जब सदन में सभी पार्टियों के विधायकों ने शिकायत की कि उन्हें केवल एक टिकट दिया जा रहा है और कई बार उन्हें आम जनता के साथ सामान्य सीटों पर बैठने के लिए मजबूर किया जाता है।
विधायकों की मांग और नाराजगी
स्पेशल लाउंज की मांग: कुछ विधायकों ने स्टेडियम के अंदर अपने लिए एक समर्पित (Dedicated) लाउंज की मांग की है।
पहचान का संकट: अध्यक्ष ने कहा कि एंट्री पॉइंट्स पर विधायकों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है और वहां मौजूद स्टाफ उन्हें पहचानता तक नहीं।
सम्मान की बात: कांग्रेस विधायक कशप्पनवर विजयानंद शिवशंकरप्पा ने तीखे शब्दों में कहा, 'हम आम जनता की तरह कतारों में नहीं खड़े हो सकते। KSCA सरकार से सुरक्षा और सभी सुविधाएं लेती है, लेकिन निर्वाचित प्रतिनिधियों को उचित पास तक नहीं दिए जा रहे।'
टिकटों की कालाबाजारी का आरोप
विधायकों ने यह भी दावा किया कि जहां उन्हें पास नहीं मिल रहे, वहीं बाजार में भारी धांधली हो रही है। आरोप है कि 5,000 रुपये की कीमत वाले टिकट बिचौलियों के माध्यम से 35,000 रुपये में ब्लैक किए जा रहे हैं।
सरकार का रुख
अध्यक्ष के निर्देश के बाद उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने विधायकों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी यह मांग बिल्कुल जायज है।

'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड