युवक की सुरक्षा को लेकर परिवार में भय, पुलिस से की मदद की अपील
पीलीभीत| में तीन दिन से लापता बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पौटा कला निवासी युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक को खंभे से बांधकर पीटते दिख रहे हैं। आरोप है कि उक्त लोग युवक को पीटने के बाद उसे बाइक तक ले गए और जबरन बैठा लिया। इसके बाद से युवक का पता नहीं चला। युवक के परिजनों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे बरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। पिटाई के वीडियो भी पुलिस को दिखाए हैं।ग्राम पौटा कला निवासी शफीक शाह ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र आरिफ (22 वर्ष) 24 मार्च की शाम करीब चार बजे गांव खमरिया के रास्ते स्टेशन की तरफ दौड़ लगाने जा रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। दस से बारह आरोपियों ने आरिफ को बीच रास्ते में एक खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया और लात-घूसों व डंडों से उसे पीटा।
नामजद आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
शफीक शाह के अनुसार आरोपी, उनके बेटे को अधमरी हालत में जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। आरिफ का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले शफीक शाह ने बरखेड़ा थाने में नामजद तहरीर दी है।
उन्होंने बताया कि उनके पास पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है। पिता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए। युवक के न मिलने और पीटने का कारण अभी पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने युवक की तलाश तेज कर दी है।

सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल