राजधानी की सड़कों से शहर को जानने निकले LG तरनजीत सिंह संधू
नई दिल्ली। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का रविवार को कनॉट प्लेस में आम लोगों के बीच अचानक पहुंचना सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि शहर को करीब से समझने की कोशिश नजर आया। देश की राजधानी के शक्तिशाली पद पर बैठे संधू का इस तरह सड़कों पर उतरना दिल्ली के भविष्य के लिहाज से अहम संकेत माना जा रहा है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने कनॉट प्लेस में आम लोगों के बीच जाकर सीधे संवाद किया। यह दौरा बिना किसी पूर्व योजना के था, जहां उन्होंने अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों, खासकर युवाओं और प्रोफेशनल्स से लंबी बातचीत की। संधू सबसे पहले मशहूर जैन चावल वाले की दुकान पर पहुंचे। यहां वे आम लोगों की तरह लाइन में लगे और कढ़ी-चावल खरीदे। उन्होंने वहीं खड़े होकर खाना खाया और लोगों से उनके काम, करियर, रोजगार, परेशानियों और उम्मीदों पर बात की। इसके बाद वे केवेंटर्स पहुंचे, जहां मिल्कशेक लेते हुए भी लोगों से बातचीत जारी रखी।
बातें सुनीं, समस्याओं का समाधान पूछा
इस दौरान उपराज्यपाल ने न सिर्फ लोगों की बातें सुनीं, बल्कि उनसे समस्याओं के समाधान भी पूछे। उन्होंने कहा कि अनुभव ने उन्हें सिखाया है कि बेहतर प्रशासन वही होता है, जो लोगों के बीच से निकलता है। उन्होंने टॉप डाउन के बजाय बॉटम-अप अप्रोच पर जोर देते हुए कहा कि नीतियां लोगों की जरूरतों के हिसाब से बननी चाहिए। उन्होंने कनॉट प्लेस में साफ-सफाई, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। यहां आने वाले लोगों से उन्होंने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इससे पहले भी उपराज्यपाल मॉडल टाउन, वसंत विहार, चित्तरंजन पार्क और लाल किले जैसे इलाकों में इस तरह लोगों के बीच जाकर संवाद कर चुके हैं।
बड़े शहरों का अनुभव दिल्ली के काम आए
भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी संधू श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त और अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं। दुनिया के बड़े शहरों का अनुभव रखने वाले संधू अब दिल्ली को बेहतर बनाने की दिशा में जमीनी समझ विकसित कर रहे हैं। दिल्ली जैसे बड़े और जटिल शहर में, जहां हर बड़े फैसले पर उपराज्यपाल की अहम भूमिका होती है, उनका इस तरह लोगों के बीच जाना उम्मीद जगाता है कि आने वाले समय में फैसले और ज्यादा लोगों की जरूरतों के करीब होंगे।

ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर