हार नहीं मानी, बार-बार कोशिश कर बनीं अफसर दो सगी बहनें
ग्रेटर नोएडा। कहते हैं कि प्रयास करते रहना चाहिए। प्रयास करते-करते ही सफलता हासिल होती है। यह कहावत दादरी के डेरी मच्छा गांव की दो सगी बहनों पर सटीक बैठती है। चौथे और 5वें अटेम्प्ट में दोनों बहनों को सफलता हासिल हुई है। रविवार देर रात को यूपीपीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम जारी हुआ। जिसमें गौतम बुद्धनगर की दो बहनों का असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) पद पर चयन हुआ है। नेहा नागर को 156 और निधि नागर को 166वीं रैंक मिली है। नेहा नागर ने बताया कि उनका यह चौथा अटेम्प्ट था और दूसरी बार वह इंटरव्यू में शामिल हुई थी। चौथे अटेम्प्ट तक पहुंचाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। वह लगातार हर बार बेहतर करने की सोच रही थी। इस बार उनका सिलेक्शन हो गया है। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी बहन का पांचवा प्रयास था और वह तीसरी बार इंटरव्यू में बैठी थी। माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद से दोनों बहनों का एक साथ सिलेक्शन हो गया है। उन्होंने यूपीपीसीएस की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों से भी हार नहीं मानने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संघर्ष भले लंबा हो सकता है, लेकिन जीत हमेशा तय होती है इसलिए हम दोनों बहनों को भी समय अधिक लगा, लेकिन दोनों का सिलेक्शन एक साथ हो गया है। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी करके उन्हें सफलता मिली है। दादरी के ही एक निजी स्कूल से उन्होंने हाई स्कूल व इंटर की पढ़ाई की। उन्होंने बताया जब सिलेक्शन नहीं होता था तो सबसे अधिक पिता का सहयोग मिलता था। पिता उन्हें प्रेरणा देते थे कि इस बार नहीं तो अगली बार सफलता जरूर मिलेगी इसलिए मेहनत करते रहो और आगे बढ़ते रहो।

सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट