सड़क सुरक्षा संकट: इंदौर में लगातार बढ़ते हादसे, 41 लोगों की गई जान
इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर में इंदौर लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं. बीते 2 महीने की बात करें तो शहर की सड़कों पर बीते 2 महीने में 41 मौतें हुई है. यानी हर महीने करीब 20 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं. शहर में सबसे अधिक सड़क हादसे बायपास के आसपास हो रहे हैं, क्योंकि यहां तेज गति में वाहन चलते हैं और इन पर निगरानी के लिए कोई प्रबंधन भी नहीं है.
क्या कहते हैं आंकड़े?
आंकड़े ये बताते है कि हर वर्ष सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है. रोजाना कई लोग सड़क अपना जान गंवा बैठते है. अगर वर्ष 2023 में 282 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है. वहीं, वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 320 हो गई थी. वर्ष 2025 में सड़क हादसों में 247 लोगों की मौत हुई है.
क्या है हादसों का कारण?
लगातार बढ़ रहे आंकड़ों के बाद भी बायपास पर अधिकांश मुख्य मार्ग और सर्विस रोड की स्ट्रीट लाइट बंद है. इन सड़का हादसों का प्रमुख कारण सड़कों पर ट्रक जैसे बड़े वाहन पार्क करना भी है. पुलिस का हाल कुछ ऐसा ही है. दिखावे के लिए पुलिस कार्रवाई करने तो जाती है लेकिन अगले ही दिन हाल फिर से वैसा का वैसा ही हो जाता है.

क्या है समाधान?
अगर प्रशासन ठीक से इस मुद्दे पर काम करें और पुलिस द्वारा कठिन कार्रवाई की जाए तो रोज हो रहे हादसों में कमी लाई जा सकती है. साथ ही वाहन चलाते समय ये कुछ अहम बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी हैं.
दुर्घटना से बचने के लिए टिप्स
वाहनों के बीच की दूरी बना कर रखें
ओवर स्पीडिंग न करें
गाड़ी चलाते समय ध्यान भटकाएं
अचनानक लेन न बदलें
गाड़ी चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें

बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद