कॉलेज में हॉस्टल नहीं तो चिंता नहीं, सरकार देगी रहने का खर्च
रायपुर|छत्तीसगढ़ के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है. जहां अब प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को हॉस्टल नहीं मिलने पर किराये की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि अब हॉस्टल नहीं मिलने पर सरकार किराया देगी|
कॉलेज में हॉस्टल नहीं मिला तो सरकार देगी किराया
इस योजना के लागू होने पर छात्र अपने कॉलेज के पास किराये के मकान में रह सकेंगे. सरकार उन्हें प्रतिमाह आर्थिक सहायता देगी. रायपुर में प्रतिमाह 3 हजार रुपए जबकि अन्य संभागीय मुख्यालयों में 2500 रुपए दिए जाएंगे|
जानें किसे मिलेगा लाभ?
- एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना लागू होगी.
- इसका ड्राफ्ट तैयार हो गया है. योजना को जून से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में ही लागू करने की तैयारी है.
छात्रों को मिलेगी सुविधा
अब तक पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों सीटों की संख्या कम होने के कारण हर साल बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते थे. मजबूरी में उन्हें दूर स्थित छात्रगृहों में रहना पड़ता था या निजी स्तर पर महंगे किराये के मकान लेने पड़ते थे. इस समस्या को देखते हुए सरकार ने छात्रगृह योजना को बंद कर नई व्यवस्था लाने का निर्णय लिया है, ताकि छात्र अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी के पास ही रह सकें|

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह