बंगाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, गिरफ्तारी की जताई आशंका
रतलाम: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रतलाम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि, ''मेरे खिलाफ बंगाल में 38 फर्जी मुकदमे दर्ज हैं और कई मामलों में आरेस्ट वारंट भी जारी है. अगर वे बंगाल जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.'' कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, ''वह जाए या ना जाए, लेकिन पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी.'' वहीं वंदे मातरम को लेकर इंदौर में हुए ताजा विवाद पर भी विजयवर्गीय ने बयान दिया है.
ममता सरकार में 38 फर्जी मुकदमे दर्ज
इंदौर में वंदे मातरम् को लेकर चल रहे विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "भारत माता की वंदना में किसी भी धर्म को बाधा नहीं बनना चाहिए. जो लोग वंदे मातरम् नहीं गाते, उनके राष्ट्रप्रेम पर सवाल खड़े होते हैं. हम जिस भूमि पर चलते हैं वह भूमि हमारी माता है. हम जो पानी पीते हैं नदी का वो हमारी माता है. पहाड़ हमारे देवता हैं. वृक्ष हमारे देवता हैं."
भारत माता की वंदना में किसी भी धर्म को बाधा नहीं बनना चाहिए
रतलाम में पत्रकार वार्ता के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल चुनाव और वंदे मातरम को लेकर बड़ा बयान दिया है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, ''मेरे ऊपर ममता सरकार में 38 फर्जी मुकदमे किए हुए हैं जिसमें से कुछ मामलों में तो गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए हैं. मैं वहां जाऊंगा तो मुझे गिरफ्तार कर लेंगे. पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल बंगाल नहीं जाने की सलाह दी है, ताकि कोई नया विवाद खड़ा न हो.
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल के द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम और स्वर्गीय कुशाभाव ठाकरे स्मृति क्रिकेट स्पर्धा के समापन समारोह में शामिल होने रतलाम पहुंचे थे. जहां उन्होंने रोमांचक फाइनल मुकाबला का आनंद भी लिया और पत्रकारों से बातचीत की.

PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
राजगढ़ हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
'छात्रों की आवाज जीती', टीकाराम जूली ने PM से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करने की मांग की
धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, इस्तीफा देकर साझा किया अपना दर्द
वनडे संन्यास की खबरों के बीच रोहित शर्मा को मिला बड़ा समर्थन, BCCI ने कही ये बात
कप्तान श्रेयस की पहली जीत पर क्यों बोले पूर्व क्रिकेटर- भूखे को बासी खाना भी दावत लगता है?