राहुल ने किया रन फॉर अंबेडकर के जरिए संविधान बचाने का आह्वान, संघ पर कसा तंज
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर इसकी औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा संविधान के मूल स्वरुप को बदलने की कोशिशे हो रहीं है। इसके लिए सतर्क रहने की जरुरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अंबेडकर के आदर्शों, उनके द्वारा रचित संविधान और उनकी दूरदर्शी सोच के प्रति हमें जागरूकता का प्रचार करना है।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर को नमन किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बाबा साहेब का संदेश ही वास्तव में हमारे संविधान का मूल संदेश है और यही संविधान भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी और आरएसएस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से जुड़े लोग निरंतर संविधान और अंबेडकर की सोच को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा मूल रूप से समानता के अधिकार के खिलाफ है और वे नहीं चाहते कि देश के गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों सहित सभी नागरिकों को बराबरी का हक मिले। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि आज संविधान पर चौतरफा हमले हो रहे हैं, इसलिए उनका एकमात्र लक्ष्य संविधान को बचाना, उसे और अधिक सशक्त बनाना और देश के हर कोने तक इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि भारत के प्रत्येक हिस्से में संविधान की भावना को फैलाना अनिवार्य है ताकि आम नागरिक के अधिकार सुरक्षित रह सकें। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जानकारी साझा की, जिसमें बताया गया कि यह मैराथन युवाओं के बीच संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लेकर बाबा साहेब के विजन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम