दिल्ली में फिर से मौसम का यू-टर्न खिलेगी तेज धूप
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ गर्मी का दौर शुरू होगा। वहीं, यूपी-बिहार में भी गर्मी बढ़ने वाली है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर यू-टर्न लेगा। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के आसार हैं, जिस कारण गर्मी बढ़ेगी। रविवार मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन से समय तेज धूप रहेगी और शाम के समय हल्की तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 11 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। यूपी और बिहार में तापमान बढ़ने से गर्मी का दौर अब शुरू होगा। यूपी के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार बिहार में भी 15 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमना बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी। वहीं एमपी और राजस्थान में भी गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम