संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले नहीं रहीं, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Asha Bhosle Death: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने रविवार को दोपहर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली है. एक दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय बताया गया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था. इसके साथ ही उन्हें चेस्ट में भी कुछ समस्या थी. इससे पहले भी आशा भोसले को चेस्ट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था. शुरुआती मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उनकी मौत की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर है.
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया, “आज उनका निधन हो गया.जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते हैं. अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.
82 सालों में गाए 12000 गाने
आशा भोसले ने भी अपनी बहन की तरह ही इंडस्ट्री में नाम कमाया है और खूब शोहरत भी पाई है. उन्होंने 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाया था. हालांकि उनका पहला गाना मराठी भाषा में था. इसके बाद ही उनका बतौर सिंगर सफर शुरू हो चुका था. कुल मिलाकर उन्होंने 82 सालों तक गाने गाए हैं. इसमें उन्होंने 12000 के करीब गाने गाए. उनके इस अविस्मरणीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था.
प्रधानमंत्री ने की थी जल्द स्वस्थ होने की कामना
आशा भोसले की तबीयत को लेकर जैसे ही खबर सामने आई थी. वैसे ही तमाम नेता और इंड्रस्टी के कलाकार उनसे मिलने पहुंचे थे. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की थी. उन्होंने कहा था कि वो आशा जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं.
ताई नाम से जानी जाती थीं आशा भोसले
निधन से पहले तक आशा भोसले की तबीयत खासी नाजुक बनी हुई थी. यही वजह है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था. जनवरी 2025 में आशा भोसले को दुबई में एक कॉन्सर्ट करते देखा गया था. उन्हें प्यार से लोग ताई नाम से बुलाया करते थे. उनकी पहचान ही ताई नाम से होती थी.

PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
राजगढ़ हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
'छात्रों की आवाज जीती', टीकाराम जूली ने PM से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करने की मांग की
धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, इस्तीफा देकर साझा किया अपना दर्द
वनडे संन्यास की खबरों के बीच रोहित शर्मा को मिला बड़ा समर्थन, BCCI ने कही ये बात
कप्तान श्रेयस की पहली जीत पर क्यों बोले पूर्व क्रिकेटर- भूखे को बासी खाना भी दावत लगता है?