फैशन टीवी फ्रेंचाइजी के नाम पर 500 करोड़ की ठगी का आरोप
लखनऊ। फैशन टीवी चैनल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर देशभर में बड़े स्तर पर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें सैकड़ों कारोबारियों से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर देशभर के 200 से अधिक कारोबारियों से करीब 500 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप सामने आए हैं। पीड़ितों ने दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में प्रेस वार्ता कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। गोमती नगर निवासी कारोबारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि 2022 में उन्हें खुद को फैशन टीवी का प्रबंध निदेशक बताने वाले काशिफ सरदार हाशिम खान मलिक उर्फ काशिफ खान ने फ्रेंचाइजी और मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे। मुंबई के राजेश तलवानी ने कहा कि उनसे भी 3 करोड़ रुपये निवेश करवाए गए। दिल्ली के विकास बंसल ने भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। 2024 में लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप है कि वह जेल में है और जमानत पर विदेश भागने की कोशिश कर रहा है। पीड़ितों ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
राजगढ़ हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
'छात्रों की आवाज जीती', टीकाराम जूली ने PM से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करने की मांग की
धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, इस्तीफा देकर साझा किया अपना दर्द
वनडे संन्यास की खबरों के बीच रोहित शर्मा को मिला बड़ा समर्थन, BCCI ने कही ये बात
कप्तान श्रेयस की पहली जीत पर क्यों बोले पूर्व क्रिकेटर- भूखे को बासी खाना भी दावत लगता है?