मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?
MP News: एक कहावत आपने जरूर सुनी होगी कि “परिंदों के लिए कोई सरहद नहीं होती”, भोपाल का ये गिद्ध इसी कहावत को सच साबित कर रहा है. खबर है कि एमपी की राजधानी भोपाल के हलाली डैम से उड़ान भरने वाला गिद्ध एक हजार से ज्यादा किलोमीटर की यात्रा करते हुए पाकिस्तान पहुंच गया. इस पूरे प्रकरण ने वन्यजीव वैज्ञानिकों और अधिकारियों को उलझन में डाल दिया है.
अचानक जीपीएस ट्रैकिंग सिग्नल बंद
बता दें कि भोपाल का यह गिद्ध वन विहार नेशलन पार्क की निगरानी में था, लेकिन जब अचानक से इसके जीपीएस ट्रैकिंग का सिग्नल 7 अप्रैल 2026 को बंद गया, तो अधिकारी चिंता में पड़ गए. वन विहार के अधिकारियों द्वारा तुरंत इसकी खबर WWF-India को दी गई. ट्रैकिंग दौरान गिद्ध की आखिरी लोकेशन पाकिस्तान मिली थी. बताया जा रहा है कि ये गिद्ध राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान के खानेवाल पहुंच गया.
पाकिस्तान में किया गया रेस्क्यू
सिग्नल बंद होने पर वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फेडरेशन की इंडिया शाखा ने पाकिस्तान से संपर्क साधा, तब तक इस गिद्ध को पाकिस्तान की वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फेडरेशन की शाखा और वन विभाग ने रेस्क्यू कर लिया था. फिलहाल पाकिस्तान के रेस्क्यू सेंटर में गिद्ध का इलाज जारी है.
लाली डैम के पास छोड़ा गया था गिद्ध
गिद्ध को 30 मार्च 2026 को भोपाल और रायसेन जिले के बीच स्थित हलाली डैम के पास छोड़ा गया था. इससे पहले यह घायल अवस्था में मिला था और इलाज के बाद इसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया था. रिलीज के बाद यह गिद्ध राजस्थान के रास्ते अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पार करते हुए 6 अप्रैल 2026 तक पाकिस्तान के खानेवाल जिला पहुंच गया. खानेवाल से भोपाल की दूरी करीब 1274 किलोमीटर है.

नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान