बुमराह के चार ओवर काफी नहीं, टीम को सोचना होगा आगे—डुप्लेसिस
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि अगर मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में निरंतरता हासिल करनी है तो उसे गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह पर अपनी अत्यधिक निर्भरता कम करनी होगी। मुंबई इंडियंस हमेशा धीमी शुरुआत करता है। इस बार उसने टूर्नामेंट का पहला मैच जीता लेकिन इसके बाद वह लगातार तीन मैच हार चुका है। रविवार को यहां खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने उसके खिलाफ चार विकेट पर 240 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम पांच विकेट पर 222 रन ही बना पाई।
तेज गेंदबाज बुमराह उसके लिए तुरुप का इक्का हैं, लेकिन चार मैचों में उन्हें अभी तक एक भी विकेट नहीं मिला है। डुप्लेसिस का मानना है कि मुंबई इंडियंस को बुमराह के चार ओवरों से आगे के बारे में सोचना होगा और साथ ही अपने इस तेज गेंदबाज का विवेकपूर्ण उपयोग करना होगा।
डुप्लेसिस ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'विशेषकर बड़े स्कोर वाले मैच में आपको यह आकलन करना होगा कि बुमराह के चार ओवरों को छोड़कर बाकी गेंदबाज कितना रन दे रहे हैं। बुमराह आमतौर पर बहुत किफायती होते हैं। मुंबई इंडियंस को इस समस्या का समाधान करना होगा।'
उन्होंने कहा, 'मुंबई इंडियंस को बुमराह का महत्वपूर्ण मौकों पर उपयोग करके उनकी क्षमता का पूरा फायदा उठाना होगा, लेकिन मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के दबदबे को देखते हुए यह आसान नहीं होगा। उन्हें अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा।'
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में पावरप्ले में सुधार करने की जरूरत है। गावस्कर ने कहा, 'जीत के लिए जरूरी रन रेट के साथ बने रहने के लिए उन्हें पावरप्ले में कम से कम 12 रन और बनाने थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। स्ट्राइक रोटेट करने के बावजूद जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़ता ही रहा। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है।'

शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा