मालिक को ही लगा दिया चूना, नौकर ने रची 40 लाख की लूट की साजिश
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में 40 लाख रुपये की लूट की एक सनसनीखेज घटना का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि यह लूट किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि पीड़ित कारोबारी के नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने नौकर के घर से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली है। नॉर्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया, घटना रोशना रोड के पास हुई, जहां एक कारोबारी अपने घर से दो बैग में 40 लाख रुपये नकद लेकर कहीं जा रहे थे। एक सुनसान इलाके में पहुंचने पर एक स्कूटर सवार उनके सामने आया। स्कूटर सवार ने कारोबारी को रोका, थप्पड़ मारा और उनके नौकर को भी पीटा। इसके बाद उसने बैग छीन लिया और फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने कारोबारी के नौकर से पूछताछ की, तो उसकी बातों में कुछ गड़बड़ नजर आई, जिनसे शक पैदा हुआ। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उन्हें कुछ अहम सुराग मिले, जिनसे पता चला कि इस पूरी साजिश में नौकर का हाथ है। जांच में सामने आया कि इस लूट की पूरी साजिश तीन लोगों ने मिलकर रची थी। इनमें कारोबारी का नौकर हरिओम, उसका रिश्तेदार सन्नी लूथरा और हरिओम की पत्नी मोनिका शामिल थे। पुलिस ने जब हरिओम के घर की तलाशी ली, तो वहां से लूटी गई 40 लाख रुपये की पूरी नकदी बरामद कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों, हरिओम, सन्नी लूथरा और मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी